रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी अनुराग पांडेय पुत्र अखिलेश पांडेय के आठवी रैंक हासिल कर एसडीएम बनने पर परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।
कोठिया गांव निवासी अनुराग पांडेय ने हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षा चिल्ड्रेन कालेज आजमगढ सीबीएसई बोर्ड और स्नातक डीएवी कालेज आजमगढ से किया। इससे पूर्व यूपी एसआई की परीक्षा उत्तीर्ण की। टीजीटी बिहार मंे भी सफलता पाई। वर्तमान मंे ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात थे। सफलता से गदगद अनुराग ने सफलता का श्रेय माता पिता की प्रेरणा को दिया है। अनुराग की सफलता से परिजनों मंे भी खुशी है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा