फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बीआरसी परिसर में ब्लाक स्तरीय हमारे आंगन, हमारे बच्चे के तहत बुनियादी शिक्षा, प्राथमिक दक्षता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा निर्देशों को धरातल पर उतारने के लिए आंगनबाड़ी और नोडल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। निपुण बच्चों को किट देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एसडीएम अशोक कुमार, विशिष्ठ अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी राजीव कुमार यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी उर्मिला पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर धूप, दीप और माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
एसडीएम अशोक कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा 2020 की नीति के दिशा निर्देशों को धरातल पर उतारने के लिए आंगनबाड़ी और नोडल शिक्षक अपने अपने उत्तरदायित्व को समझंे और बच्चों के बुनियादी शिक्षा पर ध्यान दें। बाल वाटिका के बच्चों में शिक्षण कार्य इस ढंग से करंे जिससे बच्चे स्वयं खुशी से स्कूल आयें। यह तभी सम्भव है जब आंगनबाड़ी और कक्षा एक के नोडल शिक्षक बच्चों के घर पर भी समय बिताएंगे। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने कहा कि फूलपुर ब्लाक में 254 आंगनबाड़ी हैं और उनके साथ कक्षा एक के 101 नोडल शिक्षक कार्यरत हैं। दोनो को आपसी सामंजस्य बनाकर हमारे आंगन, हमारे बच्चे के नारे के साथ बच्चों के बीच समय बिताएं। उनके घरों पर भी जाकर बच्चों के बीच घुल मिलकर बच्चों स्कूल के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर चंद्रभान यादव, वृजनाथ यादव, लक्ष्मी कांत, यशवंत यादव, सुभाष चंद यादव, हरिश्चंद्र यादव, मान बहादुर सिंह, अखिलेश चंद यादव, रामचंद्र, सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, कैलाश मौर्य, सच्चिदानंद यादव, महेंद्र यादव, रमा शंकर पांडेय, नवीन कुमार यादव, शैलेश यादव आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार एवं संचालन जितेंद्र मिश्रा ने किया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय