ब्लाक प्रमुख से गुहार के बावजूद कार्यों को नहीं मिली हरी झंडी

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पहचान छिपाने की शर्त पर कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने आरोप लगाया है कि ब्लाक प्रमुख से बार-बार गुहार लगाने और लिखित रूप से विकास कार्यों के प्रस्ताव देने के बावजूद आज तक एक भी कार्य को स्वीकृति नहीं मिल सकी है। इससे क्षेत्र में विकास पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है और ग्रामीणों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आरोप है कि उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की जरूरतों को देखते हुए सड़क, नाली, पेयजल, इंटरलॉकिंग, सामुदायिक भवन सहित अन्य बुनियादी विकास कार्यों के प्रस्ताव ब्लाक प्रमुख को लिखित रूप से सौंपे थे। इसके बावजूद न तो प्रस्तावों पर कोई ठोस कार्यवाही की गई और न ही उन्हें स्वीकृत सूची में शामिल किया गया। सदस्यों का आरोप है कि महीनों बीत जाने के बाद भी फाइलें दफ्तरों में ही धूल फांक रही हैं। विकास कार्य न होने से गांवों में आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधाओं का अभाव ग्रामीण जीवन को प्रभावित कर रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर उन्हें पहचान छिपाकर अपनी बात सार्वजनिक करनी पड़ी। यदि समय रहते विकास कार्यों को मंजूरी नहीं दी गई तो इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा और जनप्रतिनिधियों की विश्वसनीयता भी प्रभावित होगी।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *