छात्र संसद में विद्यार्थियों ने दिखाया सत्ता-पक्ष और विपक्ष का दम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिबली नेशनल कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को बी.ए. पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए छात्र संसद (मॉक पार्लियामेंट) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संसदीय व्यवस्था, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं एवं संसदीय कार्यप्रणाली की व्यावहारिक समझ प्रदान करना रहा।
छात्र संसद में विद्यार्थियों ने संसद की कार्यवाही का सजीव अनुकरण करते हुए सत्तापक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाई। सत्ता पक्ष की भूमिका में प्रधानमंत्री के रूप में अभिजीत यादव, गृह मंत्री के रूप में दिव्या सिंह, वित्त मंत्री के रूप में रीमा यादव, रक्षा मंत्री के रूप में नीरज मौर्य, शिक्षा मंत्री के रूप में विभा राय, विदेश मंत्री के रूप में अरीज़ा खान, जल शक्ति मंत्री के रूप में रेहान अहमद, रेल मंत्री के रूप में मानसी मौर्य, कृषि मंत्री के रूप में प्रज्ञा पांडेय सहित रविंदर यादव, योगेश यादव, अब्दुल्ला आज़म, अमन निषाद, शिवम मौर्य, बुशरा सिद्दीकी, काजल पांडेय, प्रियंका यादव, अनुष्का यादव, सौम्या तिवारी और नीलम यादव ने विभिन्न मंत्रालयों की भूमिका निभाई।
वहीं विपक्ष की भूमिका में नेता प्रतिपक्ष के रूप में स्वरूप त्रिपाठी के नेतृत्व में आकांक्षा यादव, प्रतीक्षा सरोज, अंजली केवट, सलोनी द्विवेदी, अर्पिता राव, सुप्रिया गोंड, श्वेता यादव, शबाना बानो, फरीहा बानो, कुमकुम यादव, वर्तिका सिंह, रुसुम यादव, सुप्रिया यादव, दिव्या सिंह, मुस्कान अग्रवाल, मुस्कान खातून, अफशां इस्लाम और रागिनी चौहान ने सदन में विभिन्न मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। संसद की कार्यवाही स्पीकर प्रिया यादव ने संचालित की।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अफसर अली, चीफ़ प्रॉक्टर डॉ. एहतेशामुल हक,़ डॉ. शफीउज्ज़माँ, डॉ. ज़फ़र आलम, शफ़क़त उस्मानी, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *