कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारी में जुटा प्रशासन

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वाषा धाम पर लगने वाले तीन दिवसीय मेले की तैयारियां तेज हो गयी हैं। दूर दराज व्यापरियों का आगमन हो चुका है। मेला क्षेत्र में झूला सहित तमाम दुकानें लगनी शुरू हो गयी हैं।
दुर्वाषा धाम पर मंगलवार को बटोर और बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डुबकी लगाई जाएगी। क्षेत्राधिकारी फूलपुर भूपेश कुमार पाण्डे और एसडीएम निजामाबाद अयान जैन बैठक कर मेले की तैयारी पर मंथन कर चुके हैं। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों से जानकारी लेने के साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए।
इस साल 23 नवंबर को बटोर और 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर नहान होगा, जबकि 25 नवंबर को स्थानीय मेला रहेगा। डाक्टरों की टीम भी मेले में लगाई जाएगी। दुकानें सडक़ से एक मीटर की दूरी पर लगाई जाएगी।
अधिकारियों ने मेला के दौरान आने वाली छोटी-बड़ी समस्याओं की जानकारी ली और क्षेत्रीय लोगों से सुझाव मांगे। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फूलपुर देवेंन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थली पर शान्ति पूर्वक स्नान मेला सम्पन्न कराने के लिए हर स्तर से मेरा प्रयास रहेगा। पीएसी व महिला पुलिस सहित भारी सख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा साथ ही मेला स्थाई पुलिस चौकी बनाई गई है।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *