कप्तानगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भाजपा की ओर से सक्रिय संगीता तिवारी के रविवार को आगमन पर समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास सेहदा से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला कप्तानगंज, तेरही, देवनपुर, महराजगंज और परशुरामपुर तक देखने को मिला। इस दौरान फूल-मालाओं, नारों और काफिले के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
विकास चौबे ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर संगीता तिवारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। संगीता तिवारी मीडिया से रूबरू हुईं और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति, विकास की जरूरतों तथा भाजपा की विकास नीतियों को लेकर अपनी बात रखी। इसके बाद देवनपुर पेट्रोल पंप पर मैनेजर सुरेंद्र तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। महराजगंज नए चौक पर हरकेश मिश्रा उर्फ जो मिश्रा के आवास पर महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद संगीता तिवारी ने लक्ष्मीकांत मूर्ति पर माल्यार्पण किया और बाबा भैरवनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुईं।
पूरे कार्यक्रम में विकास चौबे, हरकेश मिश्रा और सुरेंद्र तिवारी की सक्रियता विशेष रूप से चर्चा में रही। संगीता तिवारी ने क्षेत्र के लोगों के स्नेह और कार्यकर्ताओं के उत्साह के प्रति आभार जताया।
रिपोर्ट-विजय कुमार