आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले के इटौरा स्थित चण्डेश्वर डेंटल कॉलेज परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की आकर्षक प्रदर्शनी लगाकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर प्रस्तुत किए, जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया और उनकी सराहना की। मेले में पहुंचे लोगों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के चेयरमैन डॉ. कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने स्टॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार