स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में लोगों ने किया रक्तदान

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय बस स्टॉप स्थित नागा बाबा सरोवर पर पिछले वर्ष 207 यूनिट ब्लड डोनेट करा कर इंडिया बुक रिकार्ड में नाम दर्ज होने पर उत्साहित समाजसेवी विवेक विश्वकर्मा पुटरू व सौरभ यादव के संयोजन में रविवार को पंचम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंडलीय जिला चिकित्सालय ब्लड सेन्टर विभाग के प्रभारी डा रामरीख श्रीवास्तव, डा अभिषेक यादव, सुभाष चन्द पाण्डेय, डाली पाण्डेय, संगीता मौर्या, राजेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान कुल 274 लोगों का नाम पंजीकृत किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ आयोजक की माता उर्मिला देवी द्वारा भारत माता, सुभाष चन्द बोस, चंद्रशेखर आजाद जी के चित्र पर मल्यार्पण पुष्पर्चन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डा अभिषेक ने कहा यह कार्यक्रम निश्चित रूप से कितनी जिन्दगी प्रदान करेगा। रक्त दान महादान है। विवेक विश्वकर्मा पुटरू ने कहा इसके लिए हमारी युवा टीम में जागरूकता अभियान चला कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रत्नेश बिंद, राजेश, मनोज मोदनवाल, बिनोद मोदनवाल, चन्दन गुप्ता, मनीष कुमार, गोविंद यादव, सुजीत जायसवाल उर्फ आंसू, रिजवान आदि उपस्थित रहे। संचालन दिनेश यादव व सौरभ यादव ने किया।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *