गरीबों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है सरकार: बलराम यादव

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विकासखंड कोयलसा अंतर्गत बासीजप्ती माफी में सड़क लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य बलराम यादव ने कहा कि देश व प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति गरीब विरोधी है। देश में एक देश, एक शिक्षा नीति होनी चाहिए। सरकार गरीबों को शिक्षा से वंचित करने के लिए स्कूलों को बंद कर रही है, जिससे गरीबों के बच्चे शिक्षा से वंचित होकर अनपढ़ रह जाएंगे।
विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ. संग्राम यादव ने 37 लाख 54 हजार रुपये की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को संविधान की पुस्तक एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार ने युवाओं और गरीबों के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया है। आज देश का संविधान खतरे में है। चीनी और दाल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, वहीं गन्ने के मूल्य में किसी तरह की वृद्धि नहीं की गई है।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, प्रदीप सोनी, वर्मन यादव, राजेंद्र राम, प्रदीप श्रीवास्तव, जगरोपन निषाद, रामचन्द्र यादव, लाल बिहारी यादव, विवेक वर्मा, बृजेश पटेल, हर-हर महादेव, रामपलट गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *