पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
उपनिरीक्षण धर्मेन्द्र कुमार मय हमराह थाना पवई द्वारा मिल्कीपुर पुल पुर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी कि सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध असलहा लेकर भुलेसरा पुलिया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास खाडा है। तत्काल उक्त स्थान पर पहुँचकर पुलिया से कुछ दूर पहले ही पुलिया के पास खडे एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम राहुल यादव पुत्र लालचन्द यादव निवासी भानीपुर थाना पवई बताया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक तमंचा 315 बोर व दाहिने जेब से एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त को सम्बंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-नरसिंह यादव