अपर जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। धान क्रय केंद्र पवई लाडपुर सरायमीर में गुरुवार को जांच में पहुंचे अपर जिला अधिकारी वित्त एंव राजस्व आजाद भगत ने क्रय केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया और केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई।
अपर जिला अधिकारी ने रोड पर ट्रैक्टर ट्राली का भीड़ देखकर विफर पड़े उन्होंने केंद्र प्रभारी शहनुल्लाह को आदेशित किया कि बिना नंबर का किसी की खरीदारी न किया जाय जो किसान का धान ट्रैक्टर ट्राली पर आ रहा है उस पर तुरंत नंबर लिख कर अंकित कर उस पर दस्तखत बनाया जाय। बिना नंबर का किसी की खरीदारी न किया जाय। वही किसानों ने शिकायत किया कि इस धान क्रय केंद्र पर बिचौलियों का बोलबाला है जिस पर अपर जिला अधिकारी ने कड़ा रुख दिखाते हुए कहा कि यदि इस तरह की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्यवाही होगी और जेल भी भेजा जा सकता है अपर जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रोड पर गाड़ी न लगाई जाय जिससे कि आवागमन बाधित न हो, नंबर से ही धान की खरीदारी की जाय। कोई कितनों पहुंच वाला हो बीच में किसी का खरीद न किया जाय यदि शिकायत मिली तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी वहीं उन्होंने धान के रखरखाव के बारे में भी निर्देशित किया।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *