जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का चल रहा खेल

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शासन द्वारा गावों को डिजिटल कर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है बावजूद जनसेवा संचालकों द्वारा प्रमाण पत्र बनाने का खेल खेला जा रहा है। ग्राम प्रधान ने मामले मंे सीएमओ को पत्र भेज कर जांच की मांग की है।
जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र को इधर कई वर्षों से आनलाइन कर दिया गया है। गावों में सभी प्रमाण पत्रों की उपलब्धता के लिए मानदेय पर तैनाती की गयी है फिर भी लोग जनसेवा का चक्कर काट रहे हैं। दोनो प्रमाण पत्रो के बनाने का खेल लंबे समय से चल रहा है। मृत्यु कहीं होती है और प्रमाण पत्र में कहीं और से जारी कर दिया जाता है। यही नहीं आजमगढ़ में बन रहे प्रमाण पत्र में बलिया जनपद का केन्द्र दिखाया जा रहा है। आवंक गांव निवासी रमाशंकर नामक व्यक्ति के निधन के बाद खालीसपुर बाजार में स्थित जनसेवा केन्द्र से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया तो प्रमाण पत्र पर जारी अधिकारी की मुहर छपरा बलिया की दी गयी है। मामले की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान जाहिद खा ने सीएमओ को पत्र भेज कर जनपद में चल रहे प्रमाण पत्र के खेल पर रोक लगाने की मांग की है। जाहिद ने कहा कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है और विभाग की मिलीभगत से खेला जा रहा है।
रिपोर्ट- प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *