लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बीते 17 दिसम्बर 2022 को थाना तरवां के ग्राम बघरा में गोली चलने की घटना हुयी थी। जिसमंे रविकेश यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा सचिन यादव के अंगूठे में गोली लगी थी। इसके सम्बन्ध में नामजद 4 अभियुक्तो के विरुद्ध थाना तरवां पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। उक्त मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया है।
वांछित व फरार अभियुक्तो में संचम यादव, पंचम यादव पुत्रगण राम प्रसाद यादव निवासी बघरा थाना तरवां तथा लालजी यादव पुत्र स्व. मोती यादव निवासी बघरा थाना तरवां और अरविन्द यादव पुत्र भोला यादव निवासी बघरा थाना तरवां की गिरफ्तारी के लिए एसपी अनुराग आर्य ने 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित किया है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद