मनबढ़ जबरिया निकाल ले गये खेत से मिट्टी

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के नसीर पुर खालसा गांव के रोड के किनारे निजामाबाद बाईपास के पास खतिरपुर के प्रधान ओम प्रकाश जायसवाल और प्रेम प्रकाश जमीन है जिसके विवाद का मुकदमा उपजिलाधिकारी निजामाबाद के कार्यालय में चल रहा है। मंगलवार को कुछ लोग लग्जरी गाड़ियों से दो जेसीबी और दर्जनों ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और जबरन मिट्टी खोदने लगे। सूचना मिलते ही खतिरपुर के प्रधान के भाई वहां पहुंच कर काम रोकने के लिए कहा। दोनों पक्षों में घण्टों वाद विवाद होता रहा लेकिन खनन कर रहे लोग जबरन मिट्टी निकलते रहे। पीड़ित ने थाना तहसील सभी अधिकारियों को लिखित तहरीर दिया लेकिन खनन होता रहा। घटना की सूचना पर नायब अभिषेक सिंह मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के लोगों को अपना अपना कागजात लेकर तहसील आने को कहा।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *