पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिब्ली नेशनल कालेज के पास आटो चालक व बाइक सवार में किसी बात को बहस हो गयी जिससे गुस्साये आटो चालक ने युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने युवक को जिला अस्पातल में भर्ती कराया तो वही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
शिबली नेशनल कॉलेज के पास ऑटो चालक और एक बाइक सवार में टक्कर हो गई जिसका विरोध करते हुए बाइक सवार उस युवक ने उसे रोक दिया। जिसके बाद दोनों में आपस में बहस शुरू हुई बाद में दोनों ही लोग आपस में झगड़ने लगे और बात हाथापाई पर आ गयी जिसके बाद ऑटो चालक ने अपने जेब से चाकू निकालकर युवक के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक लहूलुहान हो गया। घटनास्थल से कुछ ही दूर पर ट्रैफिक पुलिस को खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर आरोपी को दबोच लिया ऑटो चालक का नाम रमेश यादव पुत्र कैलाश यादव जो पांडे बाजार का निवासी है। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक का नाम सोनू शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा दलाल घाट का निवासी बताया गया। युवक को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। आरोपी को हिरासत में लेते हुए थाना कोतवाली भेज दिया।
रिपोर्ट-बबलू राय