अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं की समस्या से परेशान होकर खंड विकास अजमतगढ़ पर प्रदर्शन कर प्रार्थना पत्र देकर छुट्टा पशुओं को व्यवस्थित करने की गुहार लगाई।
सोमवार को सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने अजमतगढ़ खंड विकास पर पहुंच कर छुट्टा पशुओं की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि बेरमा गांव में सैकड़ों की संख्या में छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं जिनकी शिकायत ग्राम सचिव व खंड विकास अधिकारी के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी फिर भी समस्या से निजात न मिलने पर परेशान ग्रामीणों ने अजमतगढ़ खंड विकास पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस अवसर पर संदीप सिंह, अमरजीत सिंह, रामजन्म सिंह, संतोष सिंह, अर्जुन यादव, हंसराज यादव, संजय सिंह, बलवंत सिंह, मुरारी सिंह, लक्ष्मण सिंह, बलवंत सिंह, उदय राज यादव, हंसराज आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान