तमंचा, कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए फूलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
फूलपुर पुलिस अपराधियों की तलाश में फूलपुर माहुल रोड सहजेरपुर नहर पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक वाहन पर दो संदिग्ध ब्यक्ति माहुल मोड़ से सहजेरपुर की तरफ आ रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच गयी जहां दो ब्यक्ति एक बाईक पर आते दिखे। वाहन रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी घुमा कर भागने लगे। गाड़ी घुमाते समय एक ब्यक्ति गाड़ी से उतर कर भागने लगा। पुलिस ने उसे लिया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पकड़े गए ब्यक्ति की जामा तलासी ली गयी तो उसके पास से एक अदद तमंचा और े एक जिंदा कारतूस मिला। पकड़े गए ब्यक्ति ने अपना नाम शाबिर पुत्र अबुल हसन निवासी नेवादा थाना फूलपुर बताया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *