पैसे मांगने पर दबंग ने दुकानदार को पीटा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चने व पानीपुरी का पैसा मांगने पर दबंग ने दुकानदार को पीट दिया तथा ठेले को भी नुकसान पहुंचाया। व्यापार मंडल संघ पहुंच पीड़ित ने थाने पर न्याय की गुहार लगायी।
अतरौलिया बाजार निवासी राहुल गुप्ता व शुभम गुप्ता ठेले पर भुना हुआ चना तथा पानीपुरी बेचते हैं। गुरुवार की शाम अतरौलिया के शांति चौक पर पहुंचे की अतरौलिया कस्बा निवासी दाऊद पुत्र शमशाद अपनी दबंगई दिखाते हुए दोनों गरीब दुकानदारों से 10 रुपए का चना तथा 20 रुपए की पानीपुरी खायी। खाने के बाद दुकानदार को यह कहते हुए जाने लगा कि अतरौलिया हमारा एरिया है इसमें दुकान लगाओगे तो हमको इस तरह फ्री में खिलाना पड़ेगा। दुकानदार फिर भी पैसा मांगने लगे तो दाऊद दोनों को बुरी तरह मारने पीटने लगा तथा ठेला पलट दिया। अपना नुकसान होते देख दोनों दुकानदार उससे नुकसान न करने की अपील करने लगे। दाऊद खुद को दाऊद इब्राहिम समझते हुए दोनों दुकानदारों को पीटने लगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि दाऊद मनबढ किस्म का व्यक्ति है कई बार लोगों से मारपीट कर चुका है। पुलिस द्वारा जेल भी भेजा गया था किंतु छूट कर आने के बाद इसी तरीके से दबंगई करता रहता है। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया व्यापार मंडल आक्रोशित हो उठा और रात में पीड़ित व्यापारियों को लेकर अतरौलिया थाने पहुंचकर अतरौलिया प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह से मुलाकात कर घटना बताई। जिस पर प्रमेंद्र सिंह द्वारा तहरीर लेकर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *