एटीएम बदल कर खाते से निकाल लिए 50 हजार

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र इंद्रमणि का बृहस्पतिवार को यूनियन बैंक की शाखा फरिहा में धोखे से अज्ञात युवक द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर कई किस्तों में 50 हजार रूपए निकाल लिया गया।
प्रमोद कुमार अपने पिता इंद्रमणि का एटीएम कार्ड लेकर फरिहा स्थित यूनियन बैंक की शाखा के एटीएम पर बृहस्पतिवार को दोपहर पहुंचा। एटीएम में तकनीकी खराबी की वजह से बगल में ही खड़े दो अज्ञात युवकों ने एटीएम देखने के बहाने कार्ड बदल लिया और कार्ड बदलकर रफूचक्कर हो गए। अन्य जगह से कार्ड द्वारा दूसरे खाते में ट्रांजैक्शन और एटीएम से नगदी निकासी कई बार में शुक्रवार की सुबह तक 50 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित को ठगी का एहसास तब हुआ जब उसके मोबाइल पर मैसेज आया। बैलेंस चेक करने पर खाते से 50 हजार निकल चुका था। आनन-फानन में बैंक में पहुंचकर एटीएम को ब्लॉक करवाया और इसकी सूचना फरिहा चौकी पर दिया। पुलिस बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज लिया और ट्रांसफर किए गए रुपए का विवरण भी बैंक से निकाल लिया। अब फुटेज के माध्यम से पुलिस अभियुक्तों की पहचान करने में जुटी हुई है। चौकी इंचार्ज फरिहा ने बताया कि आरोपियों का फोटो मिला है जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी।
रिपोर्ट- जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *