कृषि निवेश मेले में किसानों को दी गयी जानकारी

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकास खंड सभागार में कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय कृषि निवेश मेला एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन डॉ.राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि चंद्रजीत तिवारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि सुनील पांडेय रहे। संचालन प्राविधिक सहायक रमेश यादव ने किया।
कृषक गोष्ठी में उपस्थित किसानों को खेती किसानी से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से कोटवा फार्म हाउस के वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि वैज्ञानिक ढंग से उन्नतशील बीजों का प्रयोग करके अधिक से अधिक उत्पादन किया जा सकता है। एनफएसएम के सलाहकार डॉ.अनिल सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में रवि फसल में गेहूं की बुवाई तेजी से किसान कर रहे हैं इसके लिए किसान अधिक उत्पादन लेने हेतु मिट्टी में जरूरी पोषक तत्व के साथ-साथ अगर गेहूं की बुवाई सीड ड्रिल से करते हैं तो कम बीज में भी अधिक उत्पादन हो सकता है। विकास अधिकारी कृषि अली अहमद अंसारी ने बताया कि जिन किसानों की किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं प्राप्त हो रही है वे अपने संबंधित कृषि बीज भंडार पर आधार कार्ड खतौनी की प्रति जमा करें। बैठक में डॉ.अनिल सिंह, राधेश्याम निषाद, रजनीकांत पांडे, राधेश्याम यादव, अली अहमद अंसारी, डॉ प्रेम शंकर यादव, कमलेश वर्मा, दोस्त मोहम्मद, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *