पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बिलरियागंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में लगभग सही पाया गया जो कुछ खामियां मिली है उसके लिए यहां उपस्थित कर्मचारियों सेे जवाब तलब किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्टोर भी लगभग ठीक-ठाक रहा। साफ सफाई भी सही पाई गई। स्टॉक औषधियों का रखरखाव भी सही पाया गया। स्वास्थ्य सुरक्षा टीम द्वारा स्कूलों में क्रमवाइज जांच करने की हिदायत दी गई थी जिसमें कुछ स्टाफ द्वारा लापरवाही की गई है जिसके लिए उन्हें स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। सरकार की मंशा है स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए सारे विद्यालयों में छोटे-छोटे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए और उनको मुफ्त में मल्टीविटामिन से लेकर कैल्शियम तक की दवाएं उपलब्ध कराई जाए लेकिन टीमों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने में लापरवाही बरती जा रही है। जिसको लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सख्त दिखे और उनके द्वारा कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। अब देखना है कि इन कर्मचारियों के ऊपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा क्या कार्यवाही की जाती है।
रिपोर्ट-बबलू राय