लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। वन रेंज लालगंज के रुद्रपुर देवगांव पौधशाला प्रांगण में रविवार को वन दरोगा रवि कुमार यादव के सौजन्य से आरएसएस लालगंज के जिला प्रचारक अवनीश तथा मंडल अध्यक्ष लालगंज रजनीकांत त्रिपाठी के हाथों वन विभाग के डेढ़ दर्जन महिला, पुरुष कर्मचारियों को सर्दी के मौसम को देखते हुए शाल तथा जैकेट व टोपी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संकठा यादव, रोशन लाल यादव, हीरा पाल, ललन वर्मा, राम अचल, रामसुख, सतई, बुधिराम को जैकेट व टोपी तथा महिला कर्मचारियों में गिरजा देवी, बिंदू, शर्मिला, खुशबू, बिंदू, रीता नीलम, सुनीता, प्रेम शीला, रंभा को सर्दी के मौसम को देखते हुए शाल प्रदान की गई, ताकि उपरोक्त महिला पुरुष कर्मचारी सर्दी के मौसम में सुरक्षित और स्वस्थ रह सकें। जिला प्रचारक अवनीश ने कहा कि वन दरोगा रवि कुमार यादव की कर्मचारी हित के लिए की गई यह अच्छी पहल है। रजनीकांत त्रिपाठी तथा पूर्व प्रधान सांरगपुर नीरज सिंह ने वन दरोगा के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि सर्दी में शाल हो या जैकेट और टोपी का वितरण, यह निहायत अच्छा काम है। इस अवसर पर कमलेश सिंह, प्रदीप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद