अनियंत्रित आटो पलटा, युवती की मौत

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया आईटीआई के पास तेज रफ्तार आटो पलट गया जिसके चलते लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अंबारी पुलिस द्वारा शाहगंज भेजा गया। इलाज के दौरान माहुल निवासी एक युवती की मौत हो गयी।
एक आटो अहरौला से जौनपुर जनपद के शाहगंज के लिए जा रही थी। एक ही परिवार के 4 लोग अहरौला से बैठे थे जबकि माहुल से दो बहनें सुनीता 28 वर्ष पुत्री गामा सोनकर एवं सरोजा 42 वर्ष पुत्री गामा सोनकर बैठी थी। सुनीता अपनी बड़ी बहन सरोजा को दवा दिलाने शाहगंज जा रही थी। आटो जैसे ही पलिया आईटीआई के पास कुंवर नदी का पुल क्रॉस की, सामने से सड़क पर कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आटो 3 से 4 बार पलटी खाया। अंबारी पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को शाहगंज इलाज के लिए भेजवा दिया। जहां इलाज के दौरान सुनीता की मौत हो गयी। जबकि उसकी बड़ी बहन सरोजा का इलाज चल रहा है। अन्य घायलों में अहरौला के मड़ना गांव निवासी एक ही परिवार के तबरेज पुत्र नवी अहमद, हकीम, रूबी बानो और अहरौला निवासी समानन्द शामिल हैं। जैसे ही सुनीता की मौत की सूचना उसके घर माहुल पहुंची काफी संख्या में लोग जुट गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आटो अंबारी पुलिस के कब्जे में है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *