हत्या में वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

शेयर करे

मोहम्मदपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले मंे वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के दयालपुर निवासिनी सुनीता देवी पत्नी स्व.जगदीश चौहान ने प्रार्थनापत्र दिया कि कुछ दिन पूर्व मेरा लड़का गांव की ही लड़की को लेकर चला गया और शादी कर लिया है। इसी रंजिश को लेकर अभियुक्त द्वारा वादिनी के पति व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। उसी रंजिश को लेकर मेरे पति की मारकर हत्या कर दिये। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर विवेचना कर रही थी। विवेचना व साक्ष्य संकलन के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तों द्वारा मृतक को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर लिया। अभियोग उपरोक्त में धारा 302घटोत्तरी कर धारा 306 की बढ़ोत्तरी की गयी। पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुरेश चौहान पुत्र मुन्नी चौहान निवासी दयालपुर थाना गम्भीरपुर को दयालपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *