भाजपा प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा मिशन मोड में जुट गई है। भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लोक निर्माण विभाग के सभागार अतरौलिया पर संपन्न हुई।
जीत हर कीमत पर अभियान के अंतर्गत बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र एवं प्रभारी निकाय चुनाव लालगंज लोकसभा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ अतरौलिया नगर पंचायत के चुनाव में पार्टी की जीत के संकल्प के साथ चुनाव की तैयारियों में लग जाएं। उन्होंने कहा कि हम कार्यकर्ताओं की मेहनत व परिश्रम के बल पर निश्चित रूप से इस बार अतरौलिया में भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में सफलता दिलाएंगे।
निकाय चुनाव के तैयारियों की समीक्षा के दौरान क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी चुनाव की तैयारियों से संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत के गुण बताया। इस अवसर पर जय प्रकाश पांडे, राणा प्रताप सिंह, सुनील पांडे, रमेश सिंह रामू, श्याम बिहारी मिश्रा, विवेक कुमार जायसवाल, दिनेश मद्धेशिया, धर्मेंद्र निषाद उर्फ राजू, संतोष अग्रहरी, जय प्रकाश जायसवाल, चंपा देवी, राम आसरे सोनकर, नीरज मिश्रा उर्फ मल्लू, रामजतन मोदनवाल, अंकित जायसवाल, मनीष सोनी, जय गोविंद सोनी उर्फ़ नाटे, हरिनाथ निषाद, श्रीराम निषाद, सीताराम निषाद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *