मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गुरेहथा गांव निवासी जय प्रकाश सिंह पुत्र चंद्रशेखर सिंह ने स्थानीय थाने पर तहरीर दी कि रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी विजय भारत सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह, लक्की उर्फ राजीव सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह, मनी उर्फ आशुतोष सिंह, रितिक उर्फ चंद्रजीत सिंह पुत्र विजय भारत सिंह, विक्की उर्फ संजीव सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह, सन्नी उर्फ शैलेश सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह निवासी निवासी गुरहेथा एक राय होकर गाली गुप्ता देते हुए पीड़ित की पत्नी माधुरी सिंह, पुत्री प्रियंका सिंह, पुत्र प्रवीण सिंह को घर में घुसकर लाठी व डंडे से मारने पीटने लगे जिससे पीड़ित के पुत्री के सिर में गंभीर चोट आई जिससे मौके पर ही बेहोश हो गई। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में थी। रविवार को उक्त मुकदमा में अभियुक्त विजय भारत सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह, विक्की उर्फ संजीव सिंह पुत्र लाल बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी