अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। न्यायालय के आदेश के अनुपालन हेतु पीड़ित ने उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंप कर कार्रवाई की गुहार लगायी।
स्थानीय क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित गाटा संख्या 3 रकबा 1.896 हेक्टेयर जमीन पर दो पक्षों में आपसी विवाद चल रहा है जिसमें एक पक्ष सत्यप्रकाश पांडेय द्वारा एसडीएम बूढ़नपुर न्यायालय में धारा 145 सीआरपीसी के तहत एक वाद दाखिल किया गया था, जिसमें एसडीएम द्वारा उक्त भूमि को कुर्क किए जाने का आदेश पारित कर प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया को आदेशित किया कि उक्त भूखंड को कुर्क करके स्वयं अथवा किसी निष्पक्ष व्यक्ति को सुपुर्दगी करें। इस आदेश के विरुद्ध द्वितीय पक्ष ने अपर जिला न्यायालय कोर्ट नंबर 3 में निगरानी दाखिल की। अपर सत्र न्यायाधीश ने सभी तत्वों को संज्ञान में लेते हुए निगरानी को निरस्त कर दिया तथा एसडीएम बूढ़नपुर के आदेश की पुष्टि कर दी। वहीं एक पक्षकार सत्य प्रकाश पांडेय ने एसडीएम के आदेश व न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने हेतु एसडीएम को प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। सत्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि विवादित भूखंड पर कभी भी मार झगड़ा हो सकता है। शांति व्यवस्था को बनाने के लिए विवादित भूमि को कुर्क किया जाना अति आवश्यक है। न्यायालय का आदेश का अनुपालन थानाध्यक्ष द्वारा कराया जाए।
रिपोर्ट-आशीष निषाद