प्रयास ने असहायों में बांटे वस्त्र

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिले में प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा असहायों व मजलूमों की निरंतर सेवा की जा रही है। इसी क्रम में ठंड शुरू होने पर असहायों व जरूरतमंदों को वस्त्र मुहैया कराने में जुट गयी है।
ठंडक की शुरुआत होते ही गुरूवार को दूसरे दिन प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा जरूरतमंदों को वस्त्र प्रदान किया गया। संगठन निरंतर वंचितों, असहायों की सेवा में लगा रहता है और उसी क्रम में मित्रसेनपुर बनवासी बस्ती में तथा नीबी प्रसार कार्यालय पर जरूरतमंदों को वस्त्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिव प्रसाद पाठक, राजीव कुमार शर्मा, प्रतिमा राय, आरती प्रजापति, दिनेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *