धर्मांतरण के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बजरंग दल जिला संयोजक की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।
फूलपुर तहसील क्षेत्र के गोबरहा गांव में बंद कमरे में धर्म परिवर्तन कराने के मामले में जिला संयोजक बजरंग दल फूलपुर प्रशांत सिंह द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसमें पादरी संचालक अच्छेलाल तथा हरखू राम शामिल हैं। फूलपुर तहसील क्षेत्र के गोबरहां गांव अनुसूचित जाति की बस्ती में हरखू के घर प्रार्थना सभा आयोजित थी। आरोप है कि प्रार्थना सभा में लोगों को धर्म परिर्वतन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। एक कमरे में 20 से ज्यादा महिलाएं मौजूद थी। उन्हें इसाई धर्म के बारे में बताकर दुख से छुटकारा पाने के लिए धर्म अपनाने को कहा जा रहा था। फोन पर मिली धर्म परिवर्तन की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रार्थना सभा के दौरान छापेमारी की। पुलिस को मौके पर 20 महिलाएं और आधा दर्जन पुरुष मिले। मौके पर तंत्र-मंत्र करने के सामान, धार्मिक पुस्तक, बोतल बंद पानी आदि सामान भी मिला। कमरे में तंत्र मंत्र का खेल चल रहा था। महिलाओं की झाड़-फूंक की जा रही थी।
रिपोर्ट- मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *