अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बछउर खुर्द (रामगढ) बाबू संत प्रसाद राय इंटर कॉलेज पर धूमधाम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बाबू संत प्रसाद राठौर इंटर कॉलेज पर पूर्व विधायक वंदना सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह द्वारा सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मशाल दौड,़ जूनियर रेस के अतिरिक्त विद्यालय के छात्राओं के द्वारा डांडिया, शिव तांडव, रस्साकशी, खेल नृत्य, किसान गीत, पिरामिड शो सहित विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य दीपक राय व पूर्व विधायक वंदना सिंह ने विद्यालय में कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबंधक दिवाकर राय, नीरज राय, दीपक राय, टिप्पू सिंह, प्रेम प्रकाश राय, कमलेश राय, राजेश राय, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान