आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव के पास शनिवार की रात ड्यूटी से घर लौट रहे होमगार्ड की अज्ञात वाहन से धक्का लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध कौतुक गांव निवासी संतरात राम होमगार्ड था। वह नगर कोतवाली के बलरामपुर चौकी क्षेत्र में ड्यूटी कर रहा था। शनिवार की रात करीब नौ बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। आजमपुर के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया जिससे संतराम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार