आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की बैठक पार्टी कार्यालय पर रविवार को जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू की अध्यक्षता में हुई। संचालन शिव कुमार साहू ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि मजबूत संगठन की आवाज सुनी जाती है, इसलिए साहू गांधी समाज को और अधिक मजबूत बनाना होगा। उन्होंने कहा कि साहू समाज की भलाई व उत्थान के लिए राजनैतिक जागरूकता और उसमें भागीदारी सुनिश्चित करना होगा। प्रदेश में जल्द ही नगर निकाय चुनाव होने वाला है। समाज के लोग एकजुट होकर चुनाव की तैयारी अभी से कर लें। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि समाज की कीर्ति निरंतर फैल रही है। लोगों की रूचि बढ़ रही है। साथ ही साहू समाज के लोग संगठन से जुड़ रहे हैं। इस मौके पर विजय साहू, डा.पंकज साहू, शिव प्रकाश साहू, शशिभूषण, संतोष, राम आसरे, राजेश, रवि, जमुना, लालचंद, छोटेलाल, कैलाश, चंद्रभूषण, मदन साहू आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार