निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी के कैम्प कार्यालय निजामाबाद में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येन्द्र सिंह गोलू और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रताप ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि किसान मोर्चा द्वारा मजबूती के साथ नगर निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की रणनीति तैयार की गयी है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य सत्येन्द्र सिंह ने कहा 20 से 30 नवम्बर के बीच पूरे प्रदेश में सभी नगर पालिकाओं में और नगर पंचायत में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। जिलाध्यक्ष ज्योति प्रताप सिंह ने कहा कि योगी मोदी सरकार ने सबसे अधिक विकास कार्य किया है। सड़क, अस्पताल, आवास, लघु उद्योग, दैनिक मजदूर आदि लाभकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र