आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं से सिर कटी व कई टुकड़ों में मिले युवती के शव के मामले में शामिल अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका के सिर की बरामदगी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि युवती की कई टुकड़ों में काट कर नृसंश हत्या को अंजाम देने में मुख्य रूप से वह युवक शामिल है, जिसने बीते 9 नवंबर को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया था। प्रिंस यादव नामक इस युवक के बहन से मृतका की दोस्ती थी। इतना ही नहीं दोनों का एक दूसरे के घर पर भी आना जाना था। भैरवधाम जाने के लिए मृतका नौ नवंबर को अपने घर से निकली थी और प्रिंस की बाइक पर बैठ कर गई थी। बीते मंगलवार को उसका शव गौरी का पुरा गांव स्थित कुएं से कई टुकड़ों में मिला था जिसका सिर गायब था। रविवार को पहली मुठभेड़ अहरौला थाना क्षेत्र के ही पश्चिमपट्टी गांव में हुई। जिसमें मुख्य आरोपी प्रिंस यादव पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शारीरिक बनावट के आधार पर परिजनों ने शव की शिनाख्त 18 नवंबर को ही कर दिया था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और देर शाम राजघाट पर युवती के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार