बौद्ध धर्म प्रचार यात्रा पहुंची महराजगंज, हुआ भब्य स्वागत

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए बौद्ध अनुयायियों द्वारा सारनाथ से बस्ती तक की पदयात्रा सारनाथ से चलकर रविवार को महाराजगंज बौद्ध मंदिर पर पहुंची जहां बौद्ध विहार समिति के सदस्यों ने उनका भव्य स्वागत किया।
यह पदयात्रा पूज्य भंते चंद्रिमा महाथेरो की अगुवाई में चल रही है। महाथैरो के महाराजगंज पहुंचने पर बौद्ध धर्म के अनुयायियों में उनके दर्शन और उनके स्वागत की होड़ सी लग गई। सारनाथ से श्रावस्ती तक की धम्म चारिका (पदयात्रा) महाराजगंज स्थित भैरव धाम के बौद्ध मंदिर पर रविवार को पहुंचने पर हजारों की संख्या में उपासक उनके स्वागत के लिए उपस्थित रहे। सम्यक् बुद्ध विहार अक्षयवट उनके स्वागत और अभिनन्दन के लिए नगर के बाहर तक पहुंचे। सैकड़ों की संख्या में बौद्ध धर्म के उपासकों ने धम्म चारिका की अगवानी कर उनका जोरदार स्वागत किया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *