आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नगर के हरिऔध नगर में बुधवार को देरशाम वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार डॉ.श्रीनाथ सहाय के त्रयोदशाह पर जनपद के विभिन्न साहित्यकार समाजसेवी एवं प्रबुद्धजनों द्वारा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई।
इस अवसर पर उनके भाई बद्रीनाथ सिन्हा ने कहा कि वे सदैव साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यों को प्रमुखता देते थे। उनके निधन से साहित्य व पत्रकार जगत में अपूरणीय क्षति हुई। पुत्री सुरभि सहाय ने कहा कि वे हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहे है। उनके कार्यों से हमें समाजसेवा की सीख मिली है। साहित्यकार प्रभु नारायण पाण्डेय प्रेमी ने शोक संदेश में कहा कि डॉ.सहाय अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर प्रणीत श्रीवास्तव हनी, प्रवीण सिंह, दीनू जायसवाल, हरि विक्रम श्रीवास्तव, डा.राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रभुनाथ सिंह, संतोष श्रीवास्तव, विपिन पांडेय, आशीष विश्वकर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, डा.पीयूष श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गजराज प्रसाद, हरि प्रकाश सिंह, मिथिलेश चंचल, आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव पत्रकार, संतोष कुमार श्रीवास्तव पूर्वाचल संयोजक (उपजा), आरबी मिश्रा, डा.कृष्ण मोहन त्रिपाठी, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव पत्रकार, एके मिश्रा, काजल सोनी, निशू पांडेय, अनीता राय, साधना सोनी, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार