नियम विरूद्ध चलने पर दर्जनों का कटा चालान

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्राधिकारी ने नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान दो पहिया पर तीन सवारी वाहन चालकों का चालान काटा।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर अपराध और अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए देर शाम क्षेत्राधिकारी गोपाल स्वरूप बाजपेई व उपनिरीक्षक यसवंत सिंह द्वारा नगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ब्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्या को जाना तथा बड़े प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की गुणवत्ता को देखा। इस दौरान केशरी चौक, बब्बर चौक, दुर्गा चौक, मदिया पार मोड़, छितौनी चौराहा समेत अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन सवारी, बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों का लगभग 12 लोगों का ई चालान भी काटा गया। लोगो को यातायात तथा सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया। चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की डिग्गी खोल कर तलाशी ली गयी। के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *