आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 66वीं जनपदीय विद्यालयीय क्रीड़ा समारोह 2022 का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कारगिल शहीद के पिता रामनाथ यादव रहे। अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश कुमार त्रिपाठी ने किया।
जनपदीप प्रतियोगिता में बूढ़नपुर तहसील 270 अंकों के साथ प्रथम, सदर 110 अंक के साथ द्वितीय तथा लालगंज 85 अंको के साथ तृतीय स्थान पर रहा। दिनेश कुमार सिंह क्रीडा सचिव, ने बताया कि इस प्रतियोगिता में क्रीड़ा, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें लगभग छात्र, छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मण्डलीय प्रतियोगिता आगामी 18 व 19 नवम्बर को बलिया में आयोजित किया जाएगा, जिससे प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर राजेश यादव, दिनेश सिंह सचिव, विनोद सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुनील, हितेश कुमार, राम जनम, एहसान अहमद, भूपेश सिंह, रणधीर सिंह, नरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार