मलिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मलिकार्जुन खड़गे के काग्रेस कमेटी का अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बाजे गाजे के साथ कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाला और मिठाइयां बांटी तथा मलिकार्जुन खड़गे को जीत की बधाई दी तथा सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज कुमार गौतम ने मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर बधाई देते हुये उनकी जीत लोकतंत्र की जीत बताया। चुनावी राजनीति में उन्होंने 50 वर्ष पूरा कर लिया राज्य और केंद्र में एक विधायक सांसद एवं मंत्री के रूप में खुद को प्रतिष्ठित किया एक यशस्वी लोकप्रिय नेता के रूप मे उनकी पहचान पूरे देश में है। वह महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर, इंदिरा गांधी से प्रेरित सामाजिक शसक्तीकरण के प्रतीक हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत होकर उभरेगी। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा मलिकार्जुन खड़गे की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है कांग्रेस पार्टी को उनके नेतृत्व में नयी उर्जा मिलेगी। इस मौके पर डा.हेमंत, मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, ओंकार पाण्डेय, अंसार अहमद, श्यामदेव यादव, अजीत कुमार राय, जगदंबिका चतुर्वेदी, इम्तियाज अहमद, शीला भारती, अंजली पाण्डेय, शशिकांत पाण्डेय, जितेंद्र भारती, सैयद अहमद, प्रमोद यादव, श्याम सिंह, पूजा सिंह, सलमा सितारा, सुषमा भारती, बांकेलाल आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *