रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानो की दीपावली से पूर्व ही जहां खातों में सम्मान निधि का पैसा भेज दिया वहीं क्षेत्र के शाहखजुरा गांव में सत्यापन के नाम पर रिपोर्ट ही बाबू ने नहीं भेजी जिससे किसान निधि से वंचित रह गये। किसानो ने मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर जांच की मांग की है।
किसानो के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि के तहत वर्ष में तीन बार में छः हजार की राशि भेजी जाती है जो बैंक खातो में जाती है। इस बार दीपावली पर्व को देखते हुए प्रधानमंत्री ने सोमवार को खातो में राशि भेज दी। इधर मंगलवार को शाहखजुरा के ग्रामीण पहुंचे तो पता चला पैसा खाते में नहीं आया है। कृषि रक्षा इकाई केन्द्र कैंप पर सम्पर्क किया तो पता चला सत्यापन ही नहीं हुआ है। मायूस किसान लौट गये। सत्यापन ड्यूटी में लगे रक्षा इकाई के बाबू की लापरवाही का खामियाजा किसानो को भुगतना पड़ा। किसान राजनाथ तिवारी, उदयभान, रामबृक्ष, राजनारायण आदि का कहना है कि यही हाल रहा तो सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से फिर वंचित हो जायेंगे। मामले में सहायक टेक्निकल आशीष सिंह कृषि रक्षा इकाई का कहना है कि सत्यापन अभी चल रहा है किसी को परेशानी है तो केंद्र पर मिले। जब यह पूछा गया कि सत्यापन का कोई समयसीमा भी है तो चुप्पी साध गये। किसानों ने मामले से प्रधानमंत्री कार्यालय को अवगत कराते हुए जांच की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा