चिन्हित स्थानों पर ही बिकेगा पटाखा: एसडीएम

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी दिनों दीपावली और डाला छठ त्यौहार को लेकर जिला अलर्ट है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम मार्टिनगंज ने बरदह थाना परिसर में लक्ष्मी गणेश मूर्ति की स्थापना करने वाले आयोजक और पटाखा दुकानदारों के साथ बैठक किया और आवश्यक निर्देश दिया।
उन्होंने चेतावनी दिया कि बगैर नियम कानून के कोई शिकायत मिलने पर आयोजक और दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विशाल कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित स्थलों पर मूर्ति पूजा किया जाएगा बगैर परमिशन बैठाने पर कार्यवाही होगी। यदि पटाखा बाजार से हटकर दुकान लगाएंगे तो बालू और पानी भी रखना होगा। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने कहा कि इस पर सतत निगरानी रखी जाएगी। नियम की अवहेलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नई परंपरा की शुरुआत नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर शमशेर सिंह यादव, दिनेश पांडेय, सतीश यादव, मनीषा यादव, पारुल मिश्रा, देवेश यादव, सूर्यबली, मनोज गुप्ता आदि उपसिथत थे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *