विष्णुकांत का भाजपाइयों ने किया स्वागत

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत चुनाव का संयोजक नियुक्त होने पर विष्णुकान्त पाण्डेय का शनिवार शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया।
स्वागत से अभिभूत विष्णुकान्त पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की देन है कि शीर्ष नेतृत्व ने नगर पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए माहुल नगर का संयोजक बनाया है। मेरे लिए यह सबसे बड़ी चुनौती भरा पद है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान रखते हुए निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ कार्य करूंगा। योग्य लोगो को अवश्य चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। इस मौके पर भाजपा माहुल मंडल महामंत्री हरिकेश गुप्ता, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिषेक गुप्त, राजन, सुजीत जायसवाल आंसू, बृजेश मौर्य, धरणीधर पाण्डेय, शशिकान्त पाण्डेय, राना शर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *