कुत्तों के आतंक का शिकार हुए 50 लोग

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बदलते मौसम के साथ कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन कुत्तों के आतंक से पीड़ित होकर शनिवार को विभिन्न गांव के 50 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचे जहां उन्हें एंटी रैबीज़ इंजेक्शन लगाया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों आवारा कुत्तों की बाढ़ सी आ गई है और जनता में इन कुत्तों के आतंक से दहशत फैली हुई है। यह लोगों को काट ले रहे हैं और लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंच कर इंजेक्शन लगवा रहे हैं। फार्मासिस्ट लालमन यादव ने बताया कि एंटी रैबीज़ जब इंजेक्शन उपलब्ध रहता है तो आम जन को लगाया जाता है। न रहने पर लोग बाजारों से लेकर अपना काम चलाते हैं। शनिवार को नीलू लालगंज, सबराजी गोगही, आकाश लफिया, सुमित्रा, आदित्य शेखूपुर, तिलकराज अहिरौला, श्रेया शर्मा, सूरज, उमा चकिया, प्रेमशीला, उर्मिला शर्मा, सुजीत सलेमपुर, रामदीन रणमो सहित लगभग 50 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *