दुर्घटना में घायल युवक की ईलाज के दौरान मौत

शेयर करे

मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के करनेहुंवां गांव निवासी युवक मनोज राम 32 वर्ष पुत्र दयाराम शुक्रवार की रात मेंहनगर-कम्हरिया मार्ग स्थित गांव के ही चट्टी से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। ईलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बाहर रहकर नौकरी करता था, और एक माह पूर्व ही परदेश से वापस लौटा था। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मृतक के पास एक पुत्र और एक पुत्री है। मनोज की मौत से पत्नी सहित परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। पिता दयाराम ने शनिवार की सुबह स्थानीय थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध तहरीर दी।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *