अन्तर्जनपदीय चार अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कार्रवाई करते हुए देवगांव पुलिस ने मीरपुर तिराहा से अन्तर्जनपदीय चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उनके पास से चोरी के लगभग 5.5 लाख कीमत के आभूषण आदि बरामद हुए।
बीते 30 जून को थाना देवगांव पर कुवर अवध बिहारी पुत्र मुराली राम निवासी खनियरा ने लिखित तहरीर दी कि आवेदक के घर का ताला तोड़कर एक लैपटाप, एक मोबाईल, गहने व 30 हजार रूपया नगदी चोरी हो गया है। इसी क्रम में 26 जुलाई को बृजेश गुप्ता पुत्र कालिका प्रसाद गुप्ता निवासी गोला बाजार थाना देवगांव ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इसी क्रम में 30 अगस्त को सर्वेश प्रजापति पुत्र बालचन्द प्रजापति निवासी रणमों थाना देवगांव ने भी घर में चोरी की रिपोर्ट लिखायी थी। इसी क्रम में 18 सितम्बर को ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र स्व.रामलखन सिंह निवासी रामपुर कठरवां थाना देवगांव ने भी घर में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में थी।
शुक्रवार को देवगांव पुलिस व प्रभारी स्वाटी टीम प्रथम छावनी में मौजूद थे। इसी बीच सूचना मिली कि कई दिनों से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी मसीरपुर तिराहे पर हैं। इस सूचना पर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंच कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान हरिकेश सिंह व ऋषिकेश सिंह पुत्रगण स्व.विरेन्द्र सिंह निवासी बेनूपुर थाना मेहनगर हाल पता सुरहुरपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ, अमित राजभर पुत्र दिनेश राजभर निवासी खनियरा थाना देवगांव व सिन्धु पत्नी ऋषिकेश सिंह निवासी बेनूपुर थाना मेहनगर के रूप में हुई। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गये एक अदद मंगलसूत्र, 2 अदद मंगलसूत्र का लाकेट, 4 अदद अंगूठी, 10 अदद कान की बाली, 2 अदद चैन, 2 अदद पायल, चोरी के 13 अदद मोबाईल व एक अदद बड़ी कढ़ाई एल्युमिनियम तथा एक अदद मोटर साइकिल सहित कुल 3970 रूपये बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार सभी को संबंधित धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *