ऑटो चालक का गन्ने के खेत में मिला शव

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। घर से हर रोज की भांति रोजी रोटी के लिए निकले 45 वर्षीय युवक के घर वापस न आने से परिजनों द्वारा बाढ़ के पानी में डूब जाने के कयास लगाए जा रहे थे। परिजनों ने महराजगंज कोतवाली में लिखित तहरीर देकर बाढ़ के पानी मंे डूब जाने की आशंका व्यक्त की थी। जिसका गन्ने के खेत में शव मिलने से कोहराम मच गया।
महराजगंज कोतवाली अंतर्गत आराजी मलहपुरवा ग्राम निवासी नन्दलाल भारती पुत्र स्व.राम आसरे गिरी ऑटो चलाकर किसी तरह जीविकोपार्जन करता था। मंगलवार की सुबह रोज की भांति जीविकोपार्जन हेतु घर से निकला किन्तु घर वापस नहीं आया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई किन्तु कोई पता नहीं चल सका था। परिजनों ने ऑटो चालक के बाढ़ के पानी में डूब जाने की आशंका व्यक्त की थी जिसके आधार पर फ्लड टीम द्वारा भी खोजबीन की गई थी किन्तु कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को जैसे ही घाघरा का जलस्तर घटा ऑटो चालक का शव शिवपुर ग्राम के गन्ने के खेत में लगे तार में फंसा मिला। उक्त शव की शिनाख्त मृतक के परिजनों द्वारा की गई। शव के मिलने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *