रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे में रविवार की रात प्रतिमा विसर्जन में डीजे संचालकों और मैजिक चालकों को पुलिस के कोपभाजन का शिकार बनना पडा। पुलिस की कार्यशैली से नागरिकों में रोष है।
रानी की सराय कस्बे में दो दिन मेला होने से पूजा कमेटी के सदस्यों ने भी प्रशासन की मदद के उद्देश्य से शाम होते ही विसर्जन शुरू कर दिया। प्रतिमाएं जब निजामाबाद मोढ पर पहुंची तो पुलिस ने आपा खो दिया। डीजे बजा रहे संचालको को एसएचओ ने कई लाठी रशीद कर दिया। इसके बाद पुलिस ने बज रहे डीजे की रिकार्डिंग करानी शुरू कर दी। रुदरी मोढ पर स्थित कमेटी का बाजा ही पीट कर बंद करा दिया। निजामाबाद रोड पर जनरेटर खींच रही मैजिक बंद हो गयी तो उसे हटाने के लिए कई बार पीटने का प्रयास किया। नागरिकों का कहना है कि लम्बे समय से यह क्रम चला आ रहा है। अगर डीजे पर भडास थी तो आयोजन से पहले ही रोक लगा देनी चाहिए थी। मेले के दिन भी कमेटी के पास झाकीनृत्य मंे पुलिस ने डीजे संचालक को पीट दिया था और हिरासत में लिया था। बाद में दबाव बढ़ने पर छोड़ा गया था। इससे पूर्व पुलिस मैत्रीपूर्ण व्यवहार अपनाती थी परन्तु रविवार की रात पुलिस का सौतेला चेहरा नजर आया। पुलिस की कार्यशैली से नागरिकों मंे रोष व्याप्त है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा