अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिर्जापुर आजमगढ़ भ्रमण के दौरान प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद का बूढ़नपुर चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात जयप्रकाश निषाद के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे।
विधानसभा भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि संजय निषाद का अतरौलिया में आने का कार्यक्रम था जहां से जयप्रकाश निषाद के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे। प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में पार्टी भाजपा गठबंधन के साथ ही है। निकाय चुनाव में पूरे मजबूती के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर अनिल निषाद, रमेश सिंह रामू, धर्मेंद्र निषाद, दिनेश मद्धेशिया, नीरज मिश्रा, दुर्गावती समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद