बाल्मिकी जयंती पर सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शासन के निर्देश पर नगर पंचायत अतरौलिया में आदि कवि रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। रविवार को आश्विन पूर्णिमा के अवसर पर नगर पंचायत अतरौलिया में स्थित सम्मो माता मंदिर में नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल व अधिशासी अधिकारी डॉ.कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कीर्तन भजन का कार्यक्रम किया गया।
भजन कीर्तन के लिए सम्मो माता मंदिर में साफ सफाई के साथ ही भव्य रूप से सजाया गया है। पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में काफी भीड़ लगी रही वहीं भजन कीर्तन में लोग शामिल हुए। जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आयी। तत्पश्चात सफाई पर सुरक्षा एवं सम्मान दिवस के दृष्टिगत सभी उत्कृष्ट कर्मचारियों को प्रमाण पत्र, सुरक्षा किट, नगर के अधिशासी अधिकारी लव कुमार मिश्रा तथा लिपिक गिरिजेश कुमार यादव द्वारा वितरित किया गया। इस मौके पर सूरज सिंह, नंदलाल, राधेश्याम सिंह, इम्तियाज अहमद आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *