नकदी सहित सीसी टीवी कैमरा उठा ले गये चोर

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिलौरी स्थित लबे रोड मकान का ताला तोड़ कर चोर पंद्रह हजार नकदी समेत सीसीटीवी कैमरा, डीबीआर, इन्वर्टर, बैट्री उठा ले गये। सुबह घटना की जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी है। लबे रोड घटना से पुलिस शिथिलता को लेकर लोगांे मंे रोष है।
थाना क्षेत्र के बाकीपुर गांव निवासी प्रधान सुरेश यादव का दिलौरी में भी लबे रोड मकान है। परिवार के लोगों का आना जाना लगा रहता है। मंगलवार की रात चोर मकान के दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश कर आलमारी को तोड़ उसमें रखा पंद्रह हजार रुपये और घर में रखा बैट्री इन्वर्टर चुरा ले गये। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को जहां निकाल लिया वहीं डीबीआर भी उठा ले गये। घटना की जानकारी सुबह मकान पर पहुंचने पर हुई तो सूचना पुलिस को दी।
पीड़ित सुरेश यादव ने तहरीर पुलिस को दे दी है। मंगलवार की रात पुलिस घटना स्थल से महज एक हजार मीटर की दूरी पर वाहन चेकिंग कर रही थी। बावजूद चोरांे ने घटना को अंजाम दे दिया। इसके पूर्व दूसरी पटरी पर कुछ ही दूर स्थित किराना की दुकान में ताला तोड़ कर चोर बीस हजार नकदी उठा ले गये थे जिसका आज तक राजफाश नहीं हो सका।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *